Rajasthangyan

https://www.rajasthangyan.com

Recent Posts

Geography REET PRE YEAR QUESTION
आज 4 बजे हिस्ट्री प्री ईयर प्रश्न करवाऊगा
Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025’ कहां आयोजित किया जाएगा -
बीजिंग, चीन
मॉस्को, रूस
रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील
नई दिल्ली, भारत
3
फ़रवरी 2025 में, ब्राज़ील ने घोषणा की कि अगला ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025’ 6-7 जुलाई, 2025 को रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील) में होगा। 2025 के दौरान, ब्राज़ील विकासशील देशों के समूह का नेतृत्व करेगा और वैश्विक शासन सुधार को प्राथमिकता देने और वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है।
Q. 2 हाल ही में (फरवरी 2025 में) मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्टर वी. अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल कब तक बढ़ाया गया है -
जनवरी 2026
मार्च 2027
दिसंबर 2025
अप्रैल 2028
2
मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्‍टर वी. अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल दो साल बढ़ाकर मार्च 2027 तक कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया। डॉक्‍टर वी. अनंथा नागेश्वरन ने जनवरी 2022 में मुख्य आर्थिक सलाहकार का पदभार संभाला था।
Q. 3 जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक 2025 किस देश में आयोजित की गई -
भारत
ब्राज़ील
दक्षिण अफ्रीका
चीन
3
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भौगोलिक-राजनीतिक कारण से ही यांत्रिक मेधा और इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरिक्ष, ड्रोन या हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में प्रगति में इतना अंतर है।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25
Today's Current Affairs Added
1. दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिलाई शपथ
2. जुलाई में रियो डी जेनेरियो में ब्राज़ील ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025’ की मेज़बानी करेगा
3. भूटान के प्रधानमंत्री क्षेरिंग तोबगे तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
4. मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्‍टर वी. अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल दो साल बढ़ाकर मार्च 2027 तक कर दिया गया है
5. जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए विदेश मंत्री का जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका दौरा
6. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया हाई बीपी, डायबिटीज और कैंसर जांच का अभियान
7. ICG के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की खरीद, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ 1220.12 करोड़ रुपये के अनुबंध
8. नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने नई दिल्ली में पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस-ईपीएल का शुभारंभ किया
9. पांच वर्ष में डेढ हजार श्रीलंकाई सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए समझौता ज्ञापन
10. दूरसंचार विभाग और आईटीयू ने एआई-संचालित डिजिटल ट्विन प्रौद्योगिकियों के साथ भविष्य के बुनियादी ढांचे को आकार देने के लिए सहयोग किया
11. रक्षा मंत्रालय ने एसीई लिमिटेड और जेसीबी इंडिया लिमिटेड के साथ 697.35 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि सशस्त्र बलों के लिए 1868 रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक की खरीद की जा सके
12. तटीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए गुजरात में सैन्य अभ्यास ‘जल-थल-रक्षा 2025’ आयोजित किया गया
13. वोल्वो ट्रक्स ने कुशल लॉजिस्टिक्स के लिए भारत की पहली रोड ट्रेन लॉन्च की
14. ईप्लेन और आईसीएटीटी ने 788 ईवीटीओएल एयर एम्बुलेंस के लिए 1 बिलियन अमरीकी डॉलर का सौदा किया
15. ओडिशा सरकार और ईईएसएल ने ऊर्जा दक्षता पहल को बढ़ाने के लिए सहयोग किया
16. Special Olympics World Winter Games: 8-15 मार्च तक इटली के ट्यूरिन में आयोजित
17. 200 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद शमी
18. पंकज आडवाणी ने 14वां एशियाई चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया
19. अनुभवी अंतरिक्ष वैज्ञानिक और पद्म श्री पुरस्कार विजेता आर. मनिका वासगम का निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
आरटीआई अधिनियम 2005 के अनुसार, प्रथम अपील के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त है -
1. अपील तीन प्रतियों में की जानी चाहिए।
2. प्रत्येक विभाग में सबसे वरिष्ठ अधिकारी को प्रथम अपील अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
3. प्रथम अपील सूचना अधिकारी की अधिसूचना की तिथि से तीस दिन के भीतर अथवा कोई सूचना न दिये जाने पर की जानी चाहिए।
सभी 1, 2 और 3 सही हैं
केवल 1 और 2 सही हैं
केवल 2 सही हैं
केवल 2 और 3 सही हैं
4
प्रथम अपील आरटीआई आवेदक के लिए उपलब्ध वैधानिक उपाय है, जब निर्धारित समय सीमा के भीतर लोक सूचना अधिकारी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है या पीआईओ का निर्णय संतोषजनक नहीं होता है या पीआईओ ने गलत/भ्रामक जानकारी पेश की / आपूर्ति की है या अत्यधिक अतिरिक्त शुल्क की मांग की है आदि। प्रथम अपील सूचना अधिकारी की अधिसूचना की तिथि से 30 दिन के भीतर की जानी चाहिए।
#PYQ#QUIZ
ज़िला परिषद को स्थापना राज्य प्रशासन के किस स्तर पर की जाती है -
राज्य सचिवालय
ज़िला स्तर
ब्लॉक स्तर
ग्रामिण स्तर
2
ज़िला परिषद स्थानीय शासन की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जिसे ज़िला स्तर पर स्थापित किया जाता है। अशोक मेहता समिति द्वारा अगस्त, 1978 में प्रस्तुत रिपोर्ट में पंचायति राज की द्वि-स्तरीय संरचना की संस्तुति की गई जिसके अन्तर्गत अनेक गाँवों को मिलाकर मंडल पंचायत तथा जिला स्तर पर जिला परिषद् गठित करने की सिफारिश की। अशोक मेहता समिति द्वारा अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान रखा गया।

निम्न में से कौन-सा मरुस्थलीकरण का एक मुख्य कारण नहीं है -
अतिचारण
वनविदोहन
भूमि प्रदूषण
जल प्रदूषण
4
मरुस्थलीकरण मुख्य रूप से अतिचारण, वनविदोहन और भूमि क्षरण के कारण होता है। जल प्रदूषण का इससे सीधा संबंध नहीं है।

निम्न में से किस नदी का उद्गम गोगुन्दा की पहाड़ियों से होता है -
कोठारी
बेड़च
बाणगंगा
खारी
2
राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा की पहाडियां से बेड़च नदी का उद्गम होता है। आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 190 कि.मी. है। यह नदी उदयपुर, चितौड़ जिलों में होकर बहती हुई अन्त में भीलवाड़ा जिले के बिगोंद नामक स्थान पर बनास नदी में मिल जाती है। चितौड़गढ़ जिले में गम्भीरी नदी इसमें मिलती है।

निम्न में से वह जिला युग्म जहाँ लाल व पीली मृदा पाई जाती है, है - (सबसे उपयुक्त चुनें)
अलवर - भरतपुर
कोटा - बूँदी
सिरोही - सवाई माधोपुर
सीकर - पाली
3
राजस्थान के सिरोही और सवाई माधोपुर जिलों में लाल एवं पीली मृदा पाई जाती है, जो लोहा व एल्यूमिनियम ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण रंगीन होती है।

राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त कौन थे -
न्यायमूर्ति जी. एल. गुप्ता
न्यायमूर्ति आई. डी. दुआ
न्यायमूर्ति एस. एस. कोठारी
न्यायमूर्ति एम. बी. शर्मा
2
वर्ष 1973 में राजस्थान लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त अध्यादेश पारित हुआ, जो 3 फरवरी, 1973 से राजस्थान में प्रभावी हुआ। इसे 26 मार्च, 1973 को महामहिम राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हो गई और तब से यह अधिनियम के रूप में प्रदेश में प्रभावी है।
न्यायमूर्ति आई. डी. दुआ पहले लोकायुक्त बने।
QUIZ : https://www.rajasthangyan.com/quizzes
निम्न में से कौनसा राजस्थान में शीतकालीन वर्षा का प्राथमिक कारण है -
अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (आई.टी.सी.जेड.)
दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
पश्चिमी विक्षोभ
लू
3
राजस्थान में सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण बारिश होती है, जो भूमध्यसागर से नमी लेकर आती है।

निम्न में से कौनसी मृदा, राजस्थान के पश्चिमी मरूस्थल से मूलतः संबंधित है?
अल्फीसॉल्स
एरिडीसॉल्स
इन्सेप्टीसॉल्स
वर्टीसॉल्स
2
राजस्थान के पश्चिमी भाग में एरिडीसॉल्स (बालु मिट्टी) प्रकार की मृदा पाई जाती है, जो शुष्क जलवायु में विकसित होती है।

‘गोडवार प्रदेश’ ____ से सम्बन्धित है।
चम्बल बेसिन
बनास बेसिन
लूनी-जवाई बेसिन
घग्घर बेसिन
3
गोडवार क्षेत्र मुख्य रूप से राजस्थान के पाली और सिरोही जिलों में स्थित है और लूनी-जवाई नदी बेसिन से जुड़ा हुआ है।

प्राचीनकाल में निम्नलिखित में से कौनसा स्थान ताम्रवती के नाम से जाना जाता था?
खेतड़ी
आहड़
गणेश्वर
गिलूंड
2
उदयपुर से तीन किलोमीटर दूर 500 मीटर लम्बे धूलकोट के नीचे आहड़ का पुराना कस्बा दवा हुआ है जहाँ से ताम्रयुगीन सभ्यता प्राप्त हुई है। यह सभ्यता बनास नदी पर स्थित है। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़/बेड़च नदी के किनारे मौजूद थी। प्राचीन शिलालेखों में आहड़ का पुराना नाम ‘ताम्रवती’ अंकित है। दसवीं व ग्याहरवीं शताब्दी में इसे ‘आघाटपुर’ अथवा ‘आघट दुर्ग’ के नाम से जाना जाता था। इसे ‘धूलकोट’ भी कहा जाता है। इस स्थल के उत्खनन का कार्य सर्वप्रथम 1953 में अक्षय कीर्ति व्यास के नेतृत्व में हुआ।
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का प्रश्न पत्र अभ्‍यास के लिए उपलब्‍ध है।
https://bit.ly/recenttest
5_6176949397339771942.pdf
पटवारी विज्ञप्ति
REET पात्रता परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी

लिंक https://reet2024.co.in/
Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले “ओपन-एयर आर्ट वॉल म्यूज़ियम” का उद्घाटन कहां किया -
विज्ञान भवन
राष्ट्रपति भवन
मौसम भवन
संसद भवन
3
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने “मौसम भवन” में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150 वर्षों की उपलब्धियों की यात्रा को दर्शाने और उसका उत्सव मनाने वाले भारत के पहले “ओपन एयर आर्ट वॉल म्यूज़ियम” का उद्घाटन किया। “दिल्ली स्ट्रीट आर्ट” के सहयोग से विकसित की गई यह पहल, लोधी रोड पर स्थित आईएमडी के मुख्यालय की दीवारों को भारत की मौसम संबंधी प्रगति, इतिहास और समाज पर मौसम विज्ञान के प्रभाव की एक जीवंत दृश्य कथा में बदल देती है।
Q. 2 हाल ही में (फरवरी 2025 में) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
शीला दीक्षित
अर्पिता मुखर्जी
रेखा गुप्ता
मनीषा शर्मा
3
श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। नई दिल्ली में दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई। श्रीमती रेखा गुप्‍ता ने राजनिवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। हाल ही में विधानसभा चुनाव में श्रीमती रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की थी।
Q. 3 हाल ही में (फरवरी 2025 में) नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में किसने कार्यभार संभाला -
सुनील अरोड़ा
ज्ञानेश कुमार
राजीव कुमार
अनूप चंद्र पांडे
2
ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। श्री कुमार ने इस पद पर राजीव कुमार का स्थान लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद अपने संदेश में श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है और भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25
Today's Current Affairs Added
1. डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौसम भवन में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150 वर्षों की उपलब्धियों की यात्रा को दर्शाने एवं उसका उत्सव मनाने वाले भारत के पहले “ओपन-एयर आर्ट वॉल म्यूज़ियम” का उद्घाटन किया
2. रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी
3. ज्ञानेश कुमार ने नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला
4. भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित व्यापक आर्थिक और वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराएगा ‘आरबीआई डेटा’ मोबाइल ऐप
5. राजस्‍थान बजट: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों को दिया बजट में तोहफा
6. गुजरात ने 50,000 वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए G-SAFAL की शुरुआत की
7. भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
8. भारत सिंगापुर में इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ एड्स टू मरीन नेविगेशन (आईएएलए)का उपाध्यक्ष निर्वाचित
9. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जा रही है 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता
10. ट्राइफेड ने मीशो, आईएफसीए और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
11. पुडुचेरी सरकार ने घोषणा की है कि अंग दाताओं को उनके जीवन-रक्षक योगदान के लिए सम्मान के रूप में राजकीय सम्मान प्रदान किया जाएगा
12. समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी -नेवडेक्‍स 2025
13. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को यूके की मानद नाइटहुड से सम्मानित किया गया
14. RBI ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड इंडिया के सीईओ के रूप में पीडी सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी
15. डीआरडीओ के एडीए और मिधानी ने वैमानिकी अनुप्रयोगों के लिए एमडीएन100 स्टील विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
16. इंडोनेशिया ने चीन पर अपना पहला ‘बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैम्पियनशिप 2025’ जीता
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
#PYQ#QUIZ
बूंदी में ‘चित्रशाला’ का निर्माण किसके समय में हुआ -
राव उम्मेदसिंह
महाराव भीमसिंह
महाराव रामसिंह
राव विनयसिंह
1
चित्रशाला बूंदी में उम्मेद किले का हिस्सा है, जिसका नाम इसके संरक्षक राव उम्मेद, जिन्होंने इसे 18वीं शताब्दी में बनवाया था, सिंह के नाम पर रखा गया है। कृष्ण और अन्य देवताओं की कहानियों के अलावा, चित्रों में रागमाला (भारतीय शास्त्रीय संगीत का निरूपण), शाही जुलूस, दरबार के दृश्य आदि भी चित्रित किए गए हैं।

राजस्थान में नोह (भरतपुर), जोधपुरा (जयपुर), सुनारी (झुंझुनू) से किस संस्कृति के हथियार एवं उपकरण मिले हैं -
ताम्रपाषणकालीन संस्कृति
ताम्रकालीन संस्कृति
ताम्र-कांस्य संस्कृति
लौह संस्कृति
4
नोह (भरतपुर), जोधपुरा (जयपुर), सुनारी (नीम का थाना), रैढ़ (टॉक), ईसवाल (उदयपुर), बैराठ (कोटपूतली बहरोड), नगरी (चित्तौड़गढ़), बरार (श्रीगंगानगर), नलियासर (जयपुर), भीनमाल (जालौर) इन स्थलों से लौह युग के हथियार और औजार प्राप्त हुए हैं।

जोधपुर के राठौड़ वंश का मूल संस्थापक कौन था -
बप्पा
सीहा
चूण्डा
गाँगा
2
मारवाड़ के राठौड़ वंश की स्थापना 1240 ई. में राव सीहा के द्वारा की गई। बीठू गांव (पाली) के ‘देवल अभिलेख’ के अनुसार राव सीहा कुंवर सेतराम का पुत्र था और उसकी सोलंकी वंश की पार्वती नामक रानी थी। राव सीहा की मृत्यु 1273 ई. में तब हुई जब वह मुसलमानों के विरुद्ध पाली प्रदेश की रक्षा कर रहा था। इस इस युद्ध को लाख झंवर या लाखा झंवर के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान में राज्य सूचना आयोग का गठन सूचना के अधिकार अधिनियम की किस धारा के तहत किया गया -
धारा 15
धारा 5
धारा 18
धारा 25
1
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(1) के द्वारा राज्यों में राज्य सूचना आयोग के गठन का प्रावधान किया गया है। सूचना के अधिकार 2005 के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार है कि वह बिना कोई कारण बताये किसी भी सार्वजनिक प्राधिकरण से, सूचना प्राप्त करें। इस हेतु राजस्थान सरकार ने अधिनियम की धारा 27 के अन्तर्गत दिनांक 12 अक्टूबर, 2005 को परिपत्र जारी कर नियम बनाये जो दिनांक 13 अक्टूबर, 2005 को राजपत्र में प्रकाशित होकर प्रभावी हुए।

Rajasthan Gk Notes : https://www.rajasthangyan.com/rajasthan?nid=1

‘गोड़वाडी’ राजस्थानी की किस बोली की उपबोली है -
मेवाड़ी
मारवाड़ी
वागड़ी
मालवी
2
गोड़वाड़ी जालौर जिले की आहोर तहसील के पूर्वी भाग से प्रारम्भ हेाकर बाली(पाली) में बोली जाने वाली मारवाड़ी की उपबोली है। बीसलदेव रासौ इस बोली की मुख्य रचना है।

‘मुरकियां’ शरीर के किस अंग पर पहना जाने वाला आभूषण है?
हाथों में
कानों में
पैरों में
गले में
2
मुरकियां एक प्रकार की बालियाँ हैं, जिन्हें कानों में पहना जाता है।

कॉलम I में किले को कॉलम II में किले के प्रकार से मिलान कीजिए।
कॉलम I (किले) कॉलम II (किले का प्रकार)
1. जैसलमेर का किला a. वान किला
2. सिवाना का किला b. एरण किला
3. चितौड़ का किला c. धन्वन किला
4. भरतपुर का किला d. परिखा किला
1-b, 2-d, 3-a, 4-c
1-d, 2-c, 3-a, 4-b
1-b, 2-c, 3-d, 4-a
1-c, 2-a, 3-b, 4-d
4
जैसलमेर का किला – धन्वन किला
सिवाना का किला – वान किला
चित्तौड़ का किला – एरण किला
भरतपुर का किला – परिखा किला

‘पिवनिया तालाब’ कहाँ अवस्थित है -
शाहपुरा
मांडलगढ़
मेनाल
बिजौलिया
1
पिवनिया तालाब राजस्थान के शाहपुरा में स्थित एक महत्वपूर्ण जल संरचना है। 300 वर्ष पूर्व गड्ढे को मिट्टी से मजबूती से बांधकर यह तालाब निर्मित किया गया। इसके पीछे मकसद शाहपुरा नगर को पानी की आपूर्ति करना रहा था। इसमें बरसाती पानी की आवक की समूचित व्यवस्था है। तालाब के मध्य में राजाओं ने बगरू टापू का निर्माण करवाया था।
राजस्‍थान बजट 2025-26
Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत कब हुई थी -
2015
2016
2017
2018
2
18 फरवरी 2025 को, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नौ साल पूरे हो रहे हैं, जो भारत के किसानों को सशक्त बनाने के प्रयासों के क़रीब एक दशक का जश्न मनाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में शुरू की गई यह योजना, अप्रत्याशित प्राकृतिक खतरों के कारण होने वाले फसल नुकसान के लिए एक व्यापक ढाल प्रदान करती है। यह सुरक्षा न केवल किसानों की आय को स्थिर बनाती है, बल्कि उन्हें नई पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।
Q. 2 महाकुंभ 2025 पर जारी स्मारक डाक टिकटों में कौन से प्रमुख स्थल दर्शाए गए हैं -
महर्षि भारद्वाज आश्रम, अक्षयवट, स्नान
काशी विश्वनाथ मंदिर, प्रयागराज किला, त्रिवेणी संगम
चारधाम मंदिर, हरिद्वार, रामेश्वरम
गंगा आरती स्थल, अयोध्या, सोमनाथ मंदिर
1
डाक विभाग को महाकुंभ 2025 पर तीन टिकटों के साथ एक स्मारक स्मारिका पत्रक जारी करने पर गर्व है। टिकटों का अनावरण माननीय केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रयागराज के अरैल घाट डाकघर में किया। श्री शंख सामंत द्वारा डिजाइन किए गए स्मारक डाक टिकटों में त्रिवेणी तीर्थ के तीन प्रमुख पहलुओं - महर्षि भारद्वाज आश्रम, स्नान और अक्षयवट को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
Q. 3 मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत कहां से की गई थी -
दिल्ली
जयपुर
सूरतगढ़
भोपाल
3
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 19 फरवरी, 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में की थी। यह योजना देश के सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने में राज्य सरकारों की सहायता के लिए शुरू की गई थी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को उनकी मिट्टी की पोषक स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है, साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य और उसकी उर्वरता में सुधार के लिए पोषक तत्वों की उचित खुराक की सिफारिश भी करता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में 12 मापदंडों के संबंध में मिट्टी की स्थिति शामिल होती है, अर्थात् नाइट्रोजन, फ़ॉस्फोरस, पोटैशियम, सल्फर (मैक्रो-पोषक तत्व);जिंक, लौह तत्व, तांबा, मैंगनीज, बोरन (सूक्ष्म पोषक तत्व); और पीएच (अम्लता या क्षारीयता), ईसी (विद्युत चालकता) और ओसी (कार्बनिक कार्बन) ।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25
Today's Current Affairs Added
1. क़तर के अमीर की राजकीय-यात्रा के दौरान 2 समझौतों और 5 समझौता-ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए
2. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नौ साल पूरे हुए
3. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के एक दशक पूरा होने का जश्न
4. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जोगीघोपा में आईडब्ल्यूटी टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया
5. केंद्र सरकार ने पीएम-आशा योजना को 2025-26 तक बढ़ाया
6. झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध
7. मध्य प्रदेश ने भारत की पहली समर्पित जीसीसी नीति 2025 का अनावरण किया
8. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने महाकुंभ 2025 पर स्मारक डाक टिकट जारी किए
9. ट्राइफेड और टी ट्रंक ने जनजातीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
10. उन्नत रसायन सेल (एसीसी) योजना के लिए पीएलआई के अंतर्गत 10 गीगावाट घंटा क्षमता के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी लिमिटेड के साथ कार्यक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए
11. अन्तर्जलीय पुरातत्व स्कंध ने द्वारका में अन्वेषण शुरू किया
12. बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय पुरुष टीम की जर्सी का अनावरण किया
13. चेन्‍नई में शुरू हुई 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप
14. खेलो इंडिया विंटर गेम्‍स 2025 का दूसरा और अंतिम चरण पर्याप्‍त हिमपात नहीं होने के कारण स्‍थगित
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
परमार शासकों द्वारा निर्मित आबू के पुराने किले के भग्नावशेषों पर कुम्भा ने किस नये दुर्ग का निर्माण करवाया -
चित्तौड़गढ़
कुम्भलगढ़
बसन्तीगढ़
अचलगढ़
4
कुम्भा ने आबू पर्वत पर अचलगढ़ किले का पुनर्निर्माण करवाया था। इस किले का निर्माण मूल रूप से परमार वंश के शासकों द्वारा किया गया था और 1452 में महाराणा कुंभा द्वारा इसका पुनर्निर्माण, आधुनिकीकरण और नाम अचलगढ़ रखा गया था।
Rajasthan Gk QUIZ : https://www.rajasthangyan.com/quizzes?rel=rajasthan
#PYQ#quiz

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान में मरुस्थल के संदर्भ में सही नहीं है -
यह राजस्थान के एक चौथाई से भी कम क्षेत्र पर फैला हुआ है।
उच्च तापमान एवं निम्न वर्षा।
चरागाहों में कमी, अनियंत्रित पशुचारण एवं वनों में कमी आदि नुकसानकारक गतिविधियाँ हैं।
मृदा में लवणीयता एवं क्षारीयता की समस्या।
1
राजस्थान का लगभग 61% भाग मरुस्थलीय है, जो थार मरुस्थल के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में राज्य की 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

जयपुर के किस शासक ने चाकसू में शीतला माता मन्दिर का निर्माण करवाया -
महाराजा मानसिंह
सवाई जयसिंह
सवाई ईश्वरीसिंह
महाराजा माधोसिंह
4
महाराजा माधोसिंह ने चाकसू में शीतला माता मंदिर का निर्माण करवाया, जो जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। मंदिर में मौजूद शिलालेखों के मुताबिक मंदिर करीब 500 साल पुराना है। शिलालेख में अंकित प्रमाणों के मुताबिक तत्कालीन जयपुर नरेश माधोसिंह के पुत्र गंगासिंह और गोपाल सिंह को चेचक रोग हो गया था। इसके बाद में वे शीतला माता की कृपा से रोग मुक्त हो गए थे।

कौन-सा खनिज नाभिकीय संयंत्रों में काम आता है -
मैंगनीज़
यूरेनियम
चाँदी
टिन
2
यूरेनियम का उपयोग नाभिकीय संयंत्रों में ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जाता है।

दोमट मृदा में _____ कमी होती है।
फास्फेट की
पोटाश की
नाइट्रोजन की
सिलिका की
3
दोमट या दोमट मिट्टी रेत, गाद और चिकनी मिट्टी से बनी होती है। रेतीली मिट्टी की तुलना में दोमट मिट्टी में अधिक खाद (ह्यूमस), पोषक तत्व और नमी होती हैं। दोमट मृदा में जल धारण करने की क्षमता अच्छी होती है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की कमी पाई जाती है।

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है -
परियोजना - राज्य
चंबल - राजस्थान एवं गुजरात
माही बजाज सागर - राजस्थान एवं गुजरात
सरदार सरोवर - राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश
भाखड़ा-नांगल - राजस्थान, पंजाब, हरियाणा
1
चंबल परियोजना राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच है, जबकि गुजरात का इससे संबंध नहीं है।
राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

वन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में पाँचवां टाइगर प्रोजेक्ट है -
सीतामाता
रावली टाडगढ़
झालाना-आमागढ़
धौलपुर-करौली
4
राजस्थान सरकार ने धौलपुर-करौली को राज्य का पाँचवां टाइगर रिजर्व घोषित किया है। यह मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर और सरिस्का के बाद राजस्थान में पाँचवाँ और भारत का 54वाँ बाघ अभयारण्य/टाइगर रिज़र्व है।

निम्नांकित में से कौन-सा जल संरक्षण प्रणाली से संबंधित नहीं है -
एनीकट
रिसाव टैंक
भूतल बंध
ऊँचे टैंक
4
ऊँचे टैंक जल संरक्षण प्रणाली का हिस्सा नहीं हैं, जबकि एनीकट, रिसाव टैंक और भूतल बंध जल संरक्षण से संबंधित हैं।

परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले पहले राजस्थानी कौन थे -
शैतानसिंह
वीरेन्द्रसिंह
पीरूसिंह
हवासिंह
3
राजस्थान में झुंझुनू जिले के कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पीरू सिंह अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। 1952 में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पीरू सिंह शेखावत के नाम पर अंडमान निकोबार का INAN-374 द्वीप रखा गया है। इस द्वीप का नाम अब पीरू द्वीप है।

1857 के विद्रोह के समय बीकानेर रियासती राज्य का शासक कौन था -
विनयसिंह
सरदारसिंह
रामसिंह
लक्ष्मणसिंह
2
बीकानेर के महाराजा सरदारसिंह 1857 के विद्रोह के दौरान राज्य के शासक थे। सरदारसिंह राजस्थान का अकेला ऐसा शासक था जो सेना लेकर विद्रोहियों को दबाने के लिए राज्य से बाहर (हिसार के पास बडालु) भी गया। महाराजा ने पंजाब में विद्रोह को दबाने में अंग्रेजों का सहयोग किया। महाराजा ने अंग्रेजों को शरण तथा सुरक्षा भी प्रदान की। अग्रेजों ने बीकानेर के सरदार सिंह को टिब्बी क्षेत्र (हनुमानगढ़) के 41 गांव दिए।
Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 फरवरी 2025 में भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
राजीव कुमार
विवेक जोशी
ज्ञानेश कुमार
सुशील चंद्रा
3
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल आज (18 फरवरी) को खत्म हो रहा है। उनकी रिटायरमेंट के बाद ज्ञानेश कुमार सीईसी का पदभार संभालेंगे। खास बात ये है कि वे चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे।
Q. 2 ‘एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना’ के तहत एमएसएमई कितने करोड़ रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं?
50 करोड़
100 करोड़
200 करोड़
500 करोड़
2
केंद्र सरकार ने सोमवार को ‘एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना’ शुरू की, जिसकी घोषणा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई थी। इसके अंतर्गत एमएसएमई सेक्टर के अंतर्गत आने वाले उद्यमी प्लांट और मशीनरी के लिए 100 करोड़ रुपये तक का कर्ज 60 फीसदी गारंटी कवरेज के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
Q. 3 चौथा ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन कहां आयोजित हुआ -
नई दिल्ली
म्यूनिख, जर्मनी
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
पेरिस, फ्रांस
2
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानद राय ने 'नो मनी फॉर टेरर’' विषय पर चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 13 फरवरी 2025 को जर्मनी के म्यूनिख शहर में जर्मन सरकार द्वारा चौथा नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में एग्मोंट समूह के देशों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 200 से अधिक उच्च-स्तरीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25
Practice Rajasthan District MAP
https://www.rajasthangyan.com/raj-map-practice.jsp
See more posts